न्यूज 127, लखनऊ।
उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती की है। जारी सूची के अनुसार शैलेंद्र कुमार सिंह को मुख्य विकास अधिकारी, फिरोजाबाद नियुक्त किया गया है। वहीं प्रतिभा सिंह को फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
इसी क्रम में शत्रोहन वैश्य को विशेष सचिव, श्रम विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि वंदना त्रिपाठी को अपर आयुक्त, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के पद पर तैनाती दी गई है। शासन के इस प्रशासनिक फेरबदल को विभागीय कार्यों के संचालन और प्रशासनिक व्यवस्था से जोड़कर देखा जा रहा है।


