न्यूज 127,
टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में गुलार बाजार के पास एक भीषण बस हादसा हो गया। यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पुल से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत होने की सूचना है।
जानकारी के अनुसार, दुर्घटना इतनी भीषण थी कि सात यात्रियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक अन्य घायल यात्री की एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका के बीच घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।


