स्वर कोकिला लता मंगेशकर के स्वास्थय को लेकर सोशल मीडिया में फैलाई अफवाह




Listen to this article

सोनी चौहान
स्वर कोकिला लता मंगेशकर का पिछले कुछ दिनों से स्वास्थय ​ठीक ना होने के कारण वह मुंबई के अस्पताल में भर्ती है। जिससे लेकर कुछ लोगों ने सोशल मिडिया पर इन की मृत होने की झूठी खबर फैला रहे है।
लता मंगेशकर का स्वास्थ्य खराब होने के बाद वह पिछले एक सप्ताह से मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती है। लता मंगेशकर की सेहत को लेकर सोशल मीडिया में अफवाहें फैलाई जा रही है। जबकि उनके परिजनों ने उनके स्वस्थ्य होने की बात कही है। साथ ही उनके परिजनों ने उनके सेहत में तेजी से सुधार होने की बात कही।
पिछले कुछ दिनों से फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, टविटर आदि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों के द्वारा हमारे देश की महान गायिका लता मंगेशकर के बारे में गलत अफवाहें फैलाई जा रही है। कई सेलेब्रेटियों और मीडिया रिपोर्टस् द्वारा उनके स्वस्थ्य होने व सेहत में लगातार सुधार होने की खबरें आ रही है।
बताते चलते है कि लेखिका शोभा डे ने अपने टविट् में लिखा था कि ‘ईश्वर की कृपा से हमारी स्वर कोकिला ठीक है।
शोभा डे ने लता मंगेशकर के परिजनों से बात की। तो उनके परिजनों ने उनके स्वस्थ होने की जानकारी दी शोभा डे को दी। लता मंगेशकर के परिजनों ने उनके फैंस से कहा कि सोशल मीडिया में ​फैलाई जा रही अफवाहों पर आप ध्यान न दे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा कि लता जी बिल्कुल ठीक है उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है।