सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अंतर्राज्जीय सहकारी व्यापार मेले एवं प्रदर्शनी का किया उदघाटन, देखें विडियों








Listen to this article

नवीन चौहान
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ऋषिकुल मैदान में आयोजित अंतर्राज्जीय सहकारी व्यापार मेले एवं प्रदर्शनी का उदघाटन किया। हालांकि कार्यक्रम की व्यस्तताओं के चलते मुख्यमंत्री प्रदर्शनी का निरीक्षण नही कर पाए और सीधा मंच की ओर कार्यक्रम का शुभारंभ करने पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। भारी संख्या में आए भाजपाईयों और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जिंदाबाद के नारे लगाए।

इस अवसर पर केबिनेट मंत्री मदन कौशिक, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, विधायक संजय गुप्ता, आदेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल चौहान, विकास तिवारी आदि सैकड़ों भाजपाई मौजूद रहे।