नगर निगम देहरादून ने सीएम को सौंपा 40 लाख का चेक, गीतकार प्रसून जोशी ने दिये 10 लाख




Listen to this article

नवीन चौहान
देहरादून। कोविड-19 के दृष्टिगत नगर निगम देहरादून ने 40 लाख रुपए का चेक नगर निगम बोर्ड फंड से एवं 11 लाख रुपए का चेक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वेतन से मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिए हैं। यह चेक मेयर सुनील उनियाल गामा ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र को सौंपा। इस अवसर पर नगर आयुक्त देहरादून विनय शंकर पांडे भी उपस्थित थे।

भारतीय सेंसर बोर्ड के चेयरमैन एवं भारतीय सिनेमा के गीतकार प्रसून जोशी ने भी कोविड-19 के दृष्टिगत मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 10 लाख रुपए दिए हैं। बतादें इससे पहले भी कोरोना वायरस से लड़ने के लिए उत्तराखंड के लोगों के हाथ मदद के लिए आगे बढ़े हैं। उत्तराखंडवासी मुख्यमंत्री राहत कोष में अपनी स्वेच्छा से आर्थिक सहायता दे रहे हैं। कई सामाजिक संस्थाओं ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहायता दी है।

यह भी पढ़िए— राहत कोष में पैसा देने की मुख्य कोषाधिकारी ने दी काम की जानकारी

वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि कोरोना से लड़ाई में सामाजिक दूरी बनाकर ही जीत सकते हैं। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार कोरोना के संंबंध में जो भी दिशा निर्देश जारी कर रही है उसका प्रदेशवासियों को पालन करना चाहिए। लॉकडाउन के नियमों का पूरी तरह पालन करने से ही हम जल्द कोरोना से जंग जीत सकेंगे।

यह भी पढ़िए— मुख्यमंत्री को सौंपा 1 करोड़ 21 लाख रूपये का चेक