उत्तराखंड सरकार ने 16 आईएएस अफसरों के किये तबादले




Listen to this article

नवीन चौहान
उत्तराखंड सरकार ने लॉकडाउन के बीच बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गुरूवार को प्रदेश सरकार ने एक साथ 16 आईएएस अफसरों के प्रभार बदल दिए हैं। प्रभार बदले जाने के संबंध में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी आईएएस अफसरों के नए प्रभारों की सूची जारी कर दी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रुद्रप्रयाग के डीएम मंगेश घिल्ड़ियाल को चमोली का डीएम बनाया गया है। जबकि आईएएस अरविंद सिंह ह्यांकी को कुमांऊ मंडल का आयुक्त बनाया गया है। आईएएस नितेश कुमार झा को सचिव, चिकित्सा शिक्षा एवं चकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण का प्रभार वापस ले लिया गया है। अब इस प्रभार की जिम्मेदारी आईएएस अमित नेगी को दी गई है। अमित नेगी से आपदा प्रबंधन, नियोजन एवं बााह्य सहायतित परियोजनाएं हटाए गए हैं। नितेश झा को सचिव सिंचाई, लघु सिंचाई और पेयजल का जिम्मा दिया गया है। नियोजन एवं बाह्य सहायतिति परियोजनाओं का जिम्मा प्रमुख सचिव आनंद वर्द्धन संभालेंगे। सचिव आपदा प्रबंधन शैलेश बगोली को बनाया गया है। लोक निर्माण विभाग सचिव आरके सुधांशु को दिया गया है।
शैलेश बगोली से परिवहन आयुक्त का चार्ज वापस ले लिया गया है। आर मीनाक्षी सुंदरम शिक्षा के साथ ही अब मुख्य परियोजना निदेशक सीपीडी का काम भी देखेंगे। हरवंश चुग से पंचायती राज विभाग वापस लेकर सचिव वन एवं पर्यावरण बनाया गया है। श्रम, गन्ना और चीनी विभाग भी देखते रहेंगे। पंचायती राज विभाग का जिम्मा प्रभारी सचिव बृजेश कुमार संत को दिया गया है। खेल, युवा कल्याण और सचिव राज्यपाल का कार्य करते रहेंगे। वी षणमुगम को टिहरी के जिला अधिकारी पद से हटाते हुए अपर सचिव महिला सशक्तीकरण एवं बाल कल्याण बनाया गया है। डॉ नीरज खैरवाल से आयुक्त कुमांऊ का चार्ज वापस ले लिया गया है। दीपेंद्र कुमार चौधरी को परिवहन आयुक्त एवं राज्य संपत्ति अधिकारी बनाया गया है। सौरभ गहरवार को मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ बनाया गया है।