नवीन चौहान
जनपद देहरादून में नशे के विरुद्ध पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी डोईवाला के द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला के निर्देशन में, चैकिंग अभियान के अंतर्गत कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को कुल 18 पेटी (864 पव्वे) अंग्रेजी शराब naughty boys whisky एवं शराब तस्करी में प्रयुक्त चौपहिया वाहन सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध 60/72 ex act के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद अभियुक्ता को न्यायल में पेश किया जाएगा। आरोपियों के नाम फ़िरोज़ S/0 दिलशाद R/0 लक्खी बाग़ P/s कोतवाली नगर जिला-देहरादून व कमर S/0 नज़र अहमद R/0 लक्खी बाग़ P/s कोतवाली नगर जिला-देहरादून है।
18 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार



