जुर्स कंट्री में एक प्रोजेक्ट मैनेजर की संदिग्ध अवस्था में मौत, हत्या या आत्महत्या








Listen to this article

नवीन चौहान
हरिद्वार की जुर्स कंट्री ​स्थित एक फ्लैट में एक 36 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मौत की सूचना उसकी पत्नी ने पुलिस को दी। मृतक का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने फांसी लगाई थी। जिसके बाद उसका शव जमीन पर आ गिरा। पुलिस पूरे घटनाक्रम को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
यूपी के हाथरस निवासी अमरदीप चौहान पुत्र अशोक चौहान उत्तर प्रदेश सेतु निगम में प्रोजेक्ट के मैनेजर के पद पर आईडीपीएल में कार्यरत था। वह अपनी पत्नी और चार साल की बेटी के साथ जुर्स कंट्री में रहता था। सुबह तड़के करीब साढ़े चार बजे पुलिस कोक अमरदीप के आत्महत्या करने की सूचना मिली। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक की पत्नी से पूछताछ की। पुलिस को पूरा मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। जिसके बाद पुलिस ने अपने स्तर पर छानबीन शुरू कर दी है।