जोगेंद्र मावी
मेयर पति अशोक शर्मा ने अमृत योजना के अधिशासी अभियंता के संजय सिंह से अभद्रता की। लाइन डालने की शिकायत को लेकर मेयर पति उलझे और अपनी भाषा का संयम खो बैठे।
अधिशासी अभियंता लगातार मेयर पति को समझाने का प्रयास करते रहे। लेकिन मेयर पति ने अशोक शर्मा मुंह काला करने की धमकी दी।
मेयर अनीता शर्मा ने अमृत योजना के अधिशासी अभियंता संजय सिंह को नगर निगम स्थित कैंप कार्यालय में बुलाया था। इस दौरान उनके पति अशोक शर्मा भी मौजूद थे। उन्होंने संजय सिंह ने हरिद्वार में कांग्रेस नेता के घर के सामने सीवर लाइन बिछाने का काम अधूरा छोड़ दिया। जिससे वे संजय सिंह पर नाराज हो गए। वे इतने आक्रोशित हो गए कि संजय सिंह को थप्पड़ मारने तक की चेतावनी दे दी। अशोक शर्मा यही नहीं रूके बोले कि वे मुंह भी काला कर देंगे। संजय सिंह अशोक शर्मा को आयु में बड़ा होने की बात कहते रहे, लेकिन अशोक शर्मा उन्हें एसएसपी या पुलिस थाने में पहुंचने की बात कहते रहे। अशोक शर्मा ने शहरी विकास मंत्री के पीआरओ के द्वारा काम बाधा करने का भी आरोप लगाया।




