उत्तराखंड में आठ फरवरी से खुलेंगे सभी स्कूल, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने पर लगेगा 5 लाख का जुर्माना




Listen to this article

नवीन चौहान
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में कक्षा 6 से 12 वीं तक के बच्चों के लिए भौतिक रूप से विद्यालय खोलने की सहमति बन गई है। जिसके लिए उत्तराखंड शिक्षा विभाग एसओपी जारी करेगा। वहीं, बैठक में कई अन्य प्रस्तावों पर सहमति बनी है। कक्षा 6 से 8 तक पढ़ने वाली छात्राओं को साइकिल की कीमत के लिए उनके खाते में भेजी जाएगी। जिससे साइकिल ही खरीदी जाएगी। साइबर क्राइसिस मैनेजमेंट को मंजूरी दे दी है। मनरेगा में 100 दिन का काम पूरा करने पर उसे 50 दिन का अतिरिक्त बेरोजगार दिया जाएगा। सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध लगा दिया है। जिसमें कैरी बैग, थर्माकोल से बने बाॅक्स, प्लेट, चम्मच, कटौरी सभी प्रतिबंधित है। इसका उपयोग करने वालों पर 100 रूपये से लेकर पांच लाख तक का जुर्माना लगाया जाएगा। वन विभाग में स्केलर का विषय अगली कैबिनेट के लिए रखा गया है।