नवीन चौहान
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में कक्षा 6 से 12 वीं तक के बच्चों के लिए भौतिक रूप से विद्यालय खोलने की सहमति बन गई है। जिसके लिए उत्तराखंड शिक्षा विभाग एसओपी जारी करेगा। वहीं, बैठक में कई अन्य प्रस्तावों पर सहमति बनी है। कक्षा 6 से 8 तक पढ़ने वाली छात्राओं को साइकिल की कीमत के लिए उनके खाते में भेजी जाएगी। जिससे साइकिल ही खरीदी जाएगी। साइबर क्राइसिस मैनेजमेंट को मंजूरी दे दी है। मनरेगा में 100 दिन का काम पूरा करने पर उसे 50 दिन का अतिरिक्त बेरोजगार दिया जाएगा। सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध लगा दिया है। जिसमें कैरी बैग, थर्माकोल से बने बाॅक्स, प्लेट, चम्मच, कटौरी सभी प्रतिबंधित है। इसका उपयोग करने वालों पर 100 रूपये से लेकर पांच लाख तक का जुर्माना लगाया जाएगा। वन विभाग में स्केलर का विषय अगली कैबिनेट के लिए रखा गया है।
उत्तराखंड में आठ फरवरी से खुलेंगे सभी स्कूल, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने पर लगेगा 5 लाख का जुर्माना
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सूझबूझ और प्रशासन की मुस्तैदी से आपदा में राहत, देखें वीडियो
गणतंत्र दिवस की परेड में निकली उत्तराखंड की झांकी को देश में तीसरे स्थान के लिए किया गया पुरस्कृत, स...
हरिद्वार की सृष्टि गोस्वामी ने लिया मुख्यमंत्री का चार्ज, साढ़े चार घंटे का होगा कार्यकाल
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में बने धर्मार्थ अस्पताल का किया उद्घाट...