नवीन चौहान.
राष्ट्रीय राजमार्गों का लोकार्पण शुक्रवार को प्रातः 11:30 बजे स्थान वीआईपी घाट हरिद्वार पर किया जाना सुनिश्चित हुआ है। जिसमें भारत सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी (सड़क परिवहन एवं राजमार्ग भारत सरकार) एवं त्रिवेंद्र सिंह रावत (मुख्यमंत्री उत्तराखंड) के द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाएगा।
कार्यक्रम में डॉ रमेश पोखरियाल निशंक (शिक्षा मंत्री भारत सरकार एवं सांसद हरिद्वार), जनरल डॉ वीके सिंह (राज्य मंत्री भारत सरकार), डॉ संजीव कुमार बालियान (राज्य मंत्री भारत सरकार) की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम स्थल पर रहेगी। इस दौरान डॉ जयपाल सिंह चौहान जिला अध्यक्ष भाजपा, हरिद्वार एवं ओमप्रकाश जमदग्नि (सांसद प्रतिनिधि) मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।
राष्ट्रीय राजमार्गों का वीआईपी घाट से किया जाएगा लोकार्पण

