पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने की शिव आराधना, प्रदेशहित की कामना, देंखे वीडियो




Listen to this article


नवीन चौहान
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कनखल स्थित हरिहर आश्रम में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। उन्होंने विधि विधान से शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और प्रदेश में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना भगवान भोलनाथ से की है।
सोमवार को धार्मिक आयोजन के ​तहत भगवान शिव की पूजा अर्चना करने हरिहर आश्रम पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि जी महाराज से मुलाकात की और धार्मिक विषयों पर चर्चा की। जिसके बाद उन्होंने भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।

वहां पहुंचे पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि वह अपने आराध्य देव भगवान शिव की पूजा अर्चना करने आए है। उन्होंने कहा कि भगवान से प्रार्थना की है कि राज्य खुशहाल रहे और सुरक्षित रहे। कुंभ से प्रतिबंध हटाने को पूछे गए सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड गाइड लाइन के अनुरूप ही कुंभ दिव्य और भव्य आयोजन की बात कही थी। कुंभ में श्रद्धालु निमंत्ररण से नही बल्कि आस्था, विश्वास और स्वेच्छा से आते है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कोई भी जोखिम ठीक नही है। कोरोना के कारण कई राज्यों में चिंताजनक स्थिति बनी हुई है। पहले तीन राज्यों में कोरोना फैला था अब सात राज्यों में कोरोना संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने की जिम्मेदारी हम सभी की है। टीकाकरण हो रहा है। लेकिन सुरक्षित रहना होगा। जागरूकता, जिम्मेदारी से कोरोना से बचने के सभी को प्रयास करने चाहिए।