नवीन चौहान.
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर तेजी से पैर पसारती दिख रही है। हरिद्वार जिले में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को जारी रिपोर्ट में पिछले 24 घंटे में 170 नए कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने की पुष्टि की गई।
कोरोना संक्रमण के बढने के पीछे गाइड लाइन के पालन करने में बरती जा रही लापरवाही सबसे बड़ा कारण बनता जा रहा है। अधिकारी भी इस बात को मान रहे हैं कि लोग अब कोरोना गाइड लाइन का पालन ठीक से नहीं कर रहे हैं। लोगों ने मास्क लगाना बंद कर दिया है। सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया जा रहा है। हालांकि जिला प्रशासन ने दावा किया है कि कोरोना गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिये गए हैं।

सोमवार को जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार जनपद में कुल 170 नए कारोना संक्रमित मरीज सामने आए। इनमें से हरिद्वार शहर क्षेत्र में 64, बहादराबाद में 35 और रूड़की में 37 नए कोरोना मरीज मिले हैं।
- मेरठ पुलिस का बड़ा खुलासा: 10 लाख की चोरी के मामले में 4 घंटे के भीतर 4 अभियुक्त गिरफ्तार, 25 लाख के आभूषण और नकदी बरामद
- मुख्य सचिव ने की उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
- छठ महापर्व लोकसंस्कृति, आस्था और सामाजिक समरसता का अनुपम संगम : सीएम
- जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और विरासत का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री
- उत्तराखंड में 29 हजार नई एमएसएमई इकाइयां स्थापित, युवाओं को मिला रोजगार

