नवीन चौहान.
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर तेजी से पैर पसारती दिख रही है। हरिद्वार जिले में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को जारी रिपोर्ट में पिछले 24 घंटे में 170 नए कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने की पुष्टि की गई।
कोरोना संक्रमण के बढने के पीछे गाइड लाइन के पालन करने में बरती जा रही लापरवाही सबसे बड़ा कारण बनता जा रहा है। अधिकारी भी इस बात को मान रहे हैं कि लोग अब कोरोना गाइड लाइन का पालन ठीक से नहीं कर रहे हैं। लोगों ने मास्क लगाना बंद कर दिया है। सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया जा रहा है। हालांकि जिला प्रशासन ने दावा किया है कि कोरोना गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिये गए हैं।

सोमवार को जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार जनपद में कुल 170 नए कारोना संक्रमित मरीज सामने आए। इनमें से हरिद्वार शहर क्षेत्र में 64, बहादराबाद में 35 और रूड़की में 37 नए कोरोना मरीज मिले हैं।
- डॉ. पूनम सूरी के नेतृत्व में प्रगति के पथ पर डीएवी
- शिक्षा के क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित कर रही डीएवी संस्थाएं
- शिक्षा के साथ संस्कार और चरित्र निर्माण जरूरी: डॉ. पूनम सूरी
- डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने खंडस्तरीय संस्कृत गीत गायन प्रतियोगिता में प्राप्त किया द्वितीय स्थान
- मेरठ का चर्चित सौरभ हत्याकांड: पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल दोषी करार, सजा पर फैसला सुरक्षित

