नवीन चौहान
हरिद्वार तहसील प्रशासन की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कटारपुर में बड़ी कार्रवाई की। जिलाधिकारी सी रविशंकर के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत तहसील प्रशासन की टीम ने एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर ट्रॉली सीज की।
तहसीलदार आशीष घिल्डियाल के निर्देश पर नायब तहसीलदार ललित मोहन पोखरियाल ने कटारपुर गांव के पास छापेमारी की। यहां टीम को अवैध खनन होता मिला। जिस पर टीम ने यहां से एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर ट्राली पकड़कर सीज कर दिया। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया जा रहा है।
- हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: गंगनहर में डूबने से चार कांवड़ियों की मौत
- विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर के बच्चों की प्रेरणादायक जागरूकता रैली
- हरिद्वार में 10 खाद्य कारोबारियों पर 2 लाख 65 हजार का जुर्माना
- कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यपाल
- सहकारिता में उत्तराखंड बना देश का अग्रणी राज्य: त्रिवेन्द्र



