जानिए यूपी के नए डीजीपी मुकुल गोयल ने पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से रूबरू होकर क्या कहा




Listen to this article

नवीन चौहान
यूपी के नए डीजीपी मुकुल गोयल ने शुक्रवार को लखनऊ पहुंच कर अपना पद ग्रहण कर लिया। पद ग्रहण करने के बाद वह मीडिया से रू ब रू हुए। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं भी बतायी। वीडियो में देखिए उन्होंने क्या कहा —

डीजीपी मुकुल गोयल ने पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से वार्ता के दौरान कहा कि क्राइम कंट्रोल मुख्य कर्तव्य, अपराध नियंत्रित करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा​ कि छोटे-छोटे अपराधों को नजरंदाज न करें, छोटे अपराधियों पर भी कार्रवाई हो, पुलिस कार्य में तकनीक का इस्तेमाल जरूरी, सभी अधिकारियों से फील्ड में जाने को कहा। अधिकारियों के लिए कहा कि वह ज्यादा से ज्यादा जनता से मिले। उन्होंने कहा कि छोटी आपराधिक घटनाओं पर भी लगाम जरूरी है। कहा कि पुलिस जनता के बीच दूरी कम करें, पुलिस कर्मी जनता से जुड़े, एक सवाल के जवाब में कहा कि धर्मान्तरण मामले पर अधिकारियों से बात करूंगा, जो निर्दोष हैं उन्हें परेशान नहीं किया जायेगा। दोषियों के खिलाफ जरूर कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया को एक बड़ी चुनौती बताते हुए इसपर खास रणनीति के तहत काम करने की बात कही।