विधायक के गनर पर हमला करने के आरोप में टोल प्लाजा के 6 कर्मचारी गिरफ्तार




Listen to this article

नवीन चौहान.
बहादराबाद पुलिस ने टोल प्लाजा पर गनर और टोल प्लाजा कर्मचारियों के बीच हुए विवाद में गनर पर हमला करने के आरोप में टोल प्लाजा के छह कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार बुधवार को समय करीब 7:30 बजे थाने में सूचना प्राप्त हुई कि टोल प्लाजा बहादराबाद में दो पक्षों के मध्य विवाद हो रहा है। जिसमें तत्काल दिवस अधिकारी उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज को मय चेतक कर्म गणों को मौके पर भेजा गया।

मौके पर दोनों पक्षों के द्वारा एक दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे थे। सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए, जिसमें दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे के साथ धक्का-मुक्की की जा रही थी। इस संबंध में उभय पक्षों के द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई। संघेय अपराध के घटित होने की आशंका को देखते हुए टोल प्लाजा के 6 कर्मियों को सुसंगत धाराओं/ शांति भंग में गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
1.उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज
2.का0 1094 गुरमीत सिहं
3.का0 659 हरजिन्दर सिहं
4.का0 267 बारुदत्त जोशी
5.का0 1009 मुकेश नेगी ।