एसडीएम संगीता कनौजिया के निधन पर कलेक्ट्रेट में शोक सभा




Listen to this article

नवीन चौहान.
हरिद्वार। उप जिलाधिकारी संगीता कनौजिया के निधन पर हरिद्वार में शोक की लहर छा गई। संगीता कनौजिया विगत दिनों लक्सर में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उनका इलाज एम्स ऋषिकेश में चल रहा था, गुरूवार को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

उप जिलाधिकारी संगीता कनौजिया के निधन पर कलक्ट्रेट में एक शोक सभा हुई, जिसमें जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व), अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह, मुख्य कोषाधिकारी नीतू भण्डारी सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुश्री संगीता कनौजिया को अपने कार्य के प्रति समर्पित, कर्मठ तथा व्यवहार कुशल बताते हुये उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया।

शोक सभा में ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुये, शोक संतप्त परिजनों को यह दारूण दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिये, प्रार्थना की गई।