मेरठ। कैंट एरिया में मोबाइल लूट कर भाग रहे एक बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश और उसके साथी ने पुलिस पर गोली चलायी जिस पर पुलिस ने जवाब में गोली चलायी। पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में जा लगी। गोली लगने से घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे इलाज के जिला अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने घटना की जानकारी की। पकड़े गए बदमाश का नाम सलमान निवासी लिसाड़ी गेट बताया गया है। पुलिस का कहना है कि अभी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही उसका दूसरा साथी भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मोबाइल लूट कर भाग रहे बदमाश को लगी पुलिस की गोली

