नवीन चौहान, हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में नया अध्यक्ष बनाया गया है। विक्रम भुल्लर को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय का अध्यक्ष बनने पर समस्त छात्रों ने शुभकामनायें दी है। ये बात हम नहीं कह रहे है। इस बात की तस्दीक शहर के तमाम चौराहों पर लगे बड़े-बड़े होल्डिंग कर रहे है। जब नये अध्यक्ष के संबंध में गुरु कुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर सुरेंद्र कुमार से जाना तो उन्होंने बताया कि विक्रम भुल्लर को छात्र संघ का अध्यक्ष चुना गया है। इस होल्डिंग के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। जानकारी जुटाने के बाद सत्यता पाये जाने पर तत्काल नोटिस जारी किया जायेगा।
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में हाल के दिनों में छात्र संघ चुनाव हुये है। इन चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी विक्रम भुल्लर ने एबीवीपी के तरुण को भारी अंतर से चुनाव हरा दिया। इस चुनाव में हार का ठींकरा एबीवीपी के नेताओं ने ग्रामीण विधायक यतीश्वरानंद के सिर पर फोड़ दिया। विधायक के आश्रम में जाकर मारपीट और तोड़फोड़ की गई। जिसके संबंध में दोनों पक्षों की ओर से मुकदमे दर्ज हुये। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसी बड़ी जीत का जश्न मनाने की खुशी में विक्रम भुल्लर के समर्थकों ने शहर में बड़े-बड़े होल्डिंग लगा दिये। इन होल्डिंग में विक्रम भुल्लर को गुरुकुल कांगड़ी का अध्यक्ष बताकर समस्त छात्रों ने अपनी शुभकामनायें दी है। जिसको लेकर शहर में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। हम अपने पाठकों कि जानकारी के लिये बता दे कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय एक विश्व प्रसिद्व संस्था है। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय का संचालन दिल्ली, हरियाणा और पंजाब की आर्य प्रतिनिधि संभा संयुक्त रुप से मिलकर करती है। इन सभाओं का कोई अध्यक्ष नहीं होता है।
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय अध्यक्ष विक्रम भुल्लर, कुलपति ने बताया छात्र संघ अध्यक्ष, जानिये पूरी खबर



