नवीन चौहान.
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश ने अपने क्षेत्र के समस्त हिस्ट्रीशीटरों की परेड करायी। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी हिस्ट्रीशीटर की परेड करने हेतु आदेशित किया गया है।
जिस क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा दिनांक 9 मई 2023 को कोतवाली क्षेत्र के समस्त हिस्ट्रीशीटर की कोतवाली ऋषिकेश में परेड ली गई। जिसमें सभी हिस्ट्रीशीटर का भौतिक सत्यापन करते हुए उनकी वर्तमान स्थिति तथा कार्यों की समीक्षा की गई तथा सभी को उचित हिदायत दी गई।
- जिला जज, डीएम और एसएसपी ने किया राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण
- मुनीष सैनी के रक्षा सूत्र कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, मातृशक्ति का मिला अपार स्नेह
- बाबा बिहारीदास मंदिर में लाखों की चोरी, दान पात्र का ताला तोड़कर चुरायी नकदी, DBR भी ले गए
- 28 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाएं रक्षा बंधन का पर्व, चंद्र ग्रहण का नहीं है कोई असर
- SSP नवनीत भुल्लर के सख्त निर्देश, शवों की जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था करें कड़ी








