नवीन चौहान.
जिस महिला की सवा महीने पहले ही शादी हुई थी उसने अपने पति की प्रताड़ना से तंग हाकर चाकू मारकर हत्या कर दी। शुरू में उसने पुलिस को बताया कि तीन चार लोगों ने उसके पति को मार दिया लेकिन जब पुलिस ने शक के आधार पर पड़ताल की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।
यह घटना महाराष्ट्र के पुणे की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपी महिला अंकिता का कहना है कि उसका पति उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करता था, इससे परेशान होकर उसने उसे मौत के घाट उतारा। उसने बताया कि शादी के बाद से ही पति से छोटी छोटी बातों पर बहस होती थी। इसीलिए उसने योजना बनाकर पति की हत्या की।
उसने पुलिस को बताया कि उसने पहले अपने पति को मायके चलने के लिए तैयार किया और फिर रात्से में लघुशंका के बहाने वह खेत में चली गई और इसी दौरान उसने सूरज पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। खेत में पड़े पत्थर से भी वार कर उसने अपने पति का सिर कुचला। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
- खानपुर इंस्पेक्टर निलंबित, सीआईयू ने आरोपी दबोचा
- धर्मांतरण पर जीरो टॉलरेंस: नाबालिग से छेड़छाड़, एआई वीडियो की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
- शनिवार को बजेगा मोबाइल अलर्ट, राज्य में आपदा चेतावनी सिस्टम की होगी टेस्टिंग
- सीएम पुष्कर धामी ने 70 विधायकों को दिए 350 करोड़
- बुद्ध पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगायी मां गंगा में आस्था की डुबकी




