मेरठ। देर रात थाना खरखौदा पुलिस की गौकश बदमाशों से हुई मुठभेड़ में जवाबी कार्यवाही के दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश को अपनी हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान गिरफ्तार बदमाश के एक और साथी को पुलिस ने कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जबकि अंधेरे का लाभ उठाकर तीन अन्य गोकश भागने में कामयाब हो गए। पुलिसे ने उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया है।
पुलिस के मुताबिक दनांक 24/25.06.2023 की रात्रि में थाना खरखौदा पुलिस क्षेत्र में गस्त व चैकिंग कर रही थी। सूचना प्राप्त हुई कि कुछ गौकश बदमाश घोसीपुर गांव के पास एक खाली प्लाट में पड़े छप्पर में गोकशी की घटना करने की फिराक में है। इस सूचना पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए थाना खरखौदा पुलिस मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंची तो कुछ बदमाश पुलिस की आहट सुनकर वहां से भागने लगे।
पुलिस टीम द्वारा उनकी घेराबंदी की गई तो बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई। आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में एक गोकश बदमाश घायल हो गया तथा उसके एक साथी को भी कॉम्बिंग के दौरान समय करीब रात्रि 02.50 बजे गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से एक मोटर साइकिल, 01 तमंचा मय एक जिन्दा व एक खोखा कारतूस, एक छुरा, गौमांस, मांस काटने के उपकरण बरामद किये गये।
घायल बदमाश की पहचान शादाब पुत्र अहसान निवासी घोसीपुरा थाना खरखौदा मेरठ के रूप में हुई तथा उसके साथी की पहचान आफताब पुत्र अहसान निवासी उपरोक्त के रूप में हुई। तीन बदमाश मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी भी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना खरखौदा पर मु0अ0सं0- 286/2023 धारा 307/504 भादवि व 3/5/8 गौवध अधि0 व 3/25/27 तथा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी का विवरणः-
- एक मो0सा0 सुपर स्प्लेन्डर
- एक तमंचा मय एक जिन्दा व एक खोखा कारतूस 315 बोर।
- गौमांस-450 किलोग्राम
- गौकशी करने के उपकरण- तीन गडांसे, एक छुरा, दो सूजा, दो रस्सी।
फरार अभियुक्तों का विवरणः- - आसिफ निवासी जली कोठी, थाना देहली गेट मेरठ।
- अब्बास पुत्र बाबू निवासी घोसीपुर थाना खरखौदा जनपद मेरठ।
- फरमाम पुत्र अब्बास निवासी उपरोक्त।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
- उ0नि0 हरीश कुमार गंगवार
- उ0नि0 लक्ष्मन सिंह
- उ0नि0 अनिल कुमार
- है0का0 1104 रविन्द्र कुमार
- का0 464 कृष्ण कुमार
- का0 2445 सोनू भाटी
- का0 1862 ओमप्रकाश
- है0का0 700 राजकुमार
- का0 1449 जगत सिंह
- हरिद्वार से लक्सर तक स्वास्थ्य केंद्रों पर छापेमारी, गायब मिले डॉक्टर तो कही कर्मचारी
- कुंभ मेले की तैयारियों का जायजा लेने हरिद्वार पहुंचे मुख्य सचिव
- एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पुलिस लाइन में जवानों के साथ लगायी दौड़
- लिवइन में रह रही महिला की हत्या कर अरोपी खुद पहुंचा कोतवाली
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड दौरा जनता के प्रति अटूट आत्मीयता का जीवंत परिचायक: त्रिवेंद्र