मेरठ। एसडीएम सरधना जागृति अवस्थी के नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर बच्चे के इलाज के नाम पर पांच लाख की मदद मांगने का मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस मैसेज में बच्चे के लिवर के ऑपरेशन को लेकर लोगों से मदद करने की अपील की गई है।
मैसेज वायरल होने पर एसडीएम जागृति अवस्थी ने इसे फर्जी अकाउंट बताते हुए पुलिस विभाग में शिकायत की। साथ ही इस ट्विटर अकाउंट को बंद कराने की मांग की है। शनिवार को आईएएस जागृति अवस्थी के नाम के अकाउंट से बीमार बच्चे की फोटो सहित एक पोस्ट डाली गई। जिसमें लिखा था कि इस बच्चे का लिवर ट्रांसप्लांट होना है। जिसमें करीब पांच लाख का खर्च बताया गया और जागृति अवस्थी आईएएस की तरफ से लोगों से मदद करने की अपील की गई।
जिसके बाद यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। मदद के संबंध में सामाजिक संगठन सहित अन्य लोगों ने एसडीएम से इस संबंध में जानकारी की। जिसके बाद एसडीएम ने फर्जी आईडी द्वारा पोस्ट किए जाने का मामला बताया। फिलहाल उन्होंने पुलिस विभाग में शिकायत करते हुए अकाउंट बंद कराए जाने की बात कही है। एसडीएम ने कहा कि है कि लोग इस फर्जी मैसेज के बहकावें न आए।
- प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, 11 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले
- एनएच-334ए के लिए अधिग्रहण वाली जमीन को छोड़ बाकी भूमि से हटी खरीद-फरोख्त पर रोक
- आस्था, अनुशासन और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रतीक है दंडवत यात्रा : स्वामी करौली शंकर महाराज
- सनातन संस्कृति के संवाहक हैं करौली शंकर जी महाराज: महंत दुर्गेशानंद
- कुंभ की दिव्यता, राष्ट्र की एकता और मां गंगा की निर्मलता के लिए महामंडलेश्वर शंकर करौली महादेव ने किया रुद्राभिषेक


