गाजियाबाद। पुलिस दंपत्ति के फ्लैट में शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे सुसाइड केस ही मान रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने की बात कह रही है।
यह घटना गाजियाबाद शनिवार की है। जानकारी के अनुसार यहां पुलिस दंपत्ति के शव फ्लैट के अंदर मिले हैं। पति का शव फंटे से लटका मिला जबकि पत्नी का शव बेड पर पड़ा था, उसके मुंह से झाग भी निकल रहे थे।
मृतकों की पहचान राजेश निवासी बरनावा, थाना बिनौली (बागपत) और मीनाक्षी निवासी गांव सदफपुर, थाना शाहपुर (मुजफ्फरनगर) के रूप में हुई है। राजेश यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल था, उसकी पोस्टिंग रामपुर जिले में थी। मीनाक्षी रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की 108 बटालियन मेरठ में तैनात थीं।
बताया गया कि दोनों ने गाजियाबाद में अंकुर विहार थाना क्षेत्र स्थित आकाश विहार कॉलोनी में एक फ्लैट लिया हुआ था। छुट्टी लेकर कुछ दिन पहले ही वे इस फ्लैट पर आए हुए थे। शनिवार दिन में राजेश ने अपने परिजनों को फोन किया और कहा कि मीनाक्षी चली गई, अब मैं भी उसके पास जा रहा हूं। इसके बाद उसने अपना फोन बंद कर दिया।
कालोनी में रहने वाले लोगों ने बताया कि राजेश ने शोर मचाया था कि मीनाक्षी को लेकर अस्पताल चलो उसने कुछ कर लिया है, उसके बाद अंदर से आवाज आनी बंद हो गई। पुलिस को फोन किया तब पुलिस मौके पर पहुंची और सब फ्लैट के अंदर गए। अंदर दोनों के शव मिले। दोनों की ही मौत हो चुकी थी।
- हरिद्वार में अवैध मजार पर चली जेसीबी, कई बीघा जमीन करायी कब्जा मुक्त
- पूर्व मंडी अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने शहरी विकास मंत्री का किया स्वागत, सौंपा ज्ञापन
- पथरी पुलिस ने किया पांच हजार का इनामी गोतस्कर गिरफ्तार
- एमएससी (जूलॉजी) प्रथम सेमेस्टर में एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की साक्षी चौहान ने किया टॉप
- एसएमजेएन कॉलेज में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में छात्राओं ने किया प्रदर्शन



