गाजियाबाद। पुलिस दंपत्ति के फ्लैट में शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे सुसाइड केस ही मान रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने की बात कह रही है।
यह घटना गाजियाबाद शनिवार की है। जानकारी के अनुसार यहां पुलिस दंपत्ति के शव फ्लैट के अंदर मिले हैं। पति का शव फंटे से लटका मिला जबकि पत्नी का शव बेड पर पड़ा था, उसके मुंह से झाग भी निकल रहे थे।
मृतकों की पहचान राजेश निवासी बरनावा, थाना बिनौली (बागपत) और मीनाक्षी निवासी गांव सदफपुर, थाना शाहपुर (मुजफ्फरनगर) के रूप में हुई है। राजेश यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल था, उसकी पोस्टिंग रामपुर जिले में थी। मीनाक्षी रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की 108 बटालियन मेरठ में तैनात थीं।
बताया गया कि दोनों ने गाजियाबाद में अंकुर विहार थाना क्षेत्र स्थित आकाश विहार कॉलोनी में एक फ्लैट लिया हुआ था। छुट्टी लेकर कुछ दिन पहले ही वे इस फ्लैट पर आए हुए थे। शनिवार दिन में राजेश ने अपने परिजनों को फोन किया और कहा कि मीनाक्षी चली गई, अब मैं भी उसके पास जा रहा हूं। इसके बाद उसने अपना फोन बंद कर दिया।
कालोनी में रहने वाले लोगों ने बताया कि राजेश ने शोर मचाया था कि मीनाक्षी को लेकर अस्पताल चलो उसने कुछ कर लिया है, उसके बाद अंदर से आवाज आनी बंद हो गई। पुलिस को फोन किया तब पुलिस मौके पर पहुंची और सब फ्लैट के अंदर गए। अंदर दोनों के शव मिले। दोनों की ही मौत हो चुकी थी।
- हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: गंगनहर में डूबने से चार कांवड़ियों की मौत
- विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर के बच्चों की प्रेरणादायक जागरूकता रैली
- हरिद्वार में 10 खाद्य कारोबारियों पर 2 लाख 65 हजार का जुर्माना
- कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यपाल
- सहकारिता में उत्तराखंड बना देश का अग्रणी राज्य: त्रिवेन्द्र



