मेरठ। घरेलू नाबालिग नौकरानी से दुष्कर्म के आरोप में एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी डॉक्टर पल्लवपुरम क्षेत्र की सबसे पॉश कालोनी शीलकुंज का रहने वाला है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी डॉक्टर पर उसके घर में काम करने वाली करीब 17 वर्षीय नौकरानी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता गोरखपुर की रहने वाली है, उसकी मां जब उसके पास मिलने आयी तब उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। मां ने पुलिस में जाकर शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी डॉक्टर का नाम शैलेंद्र है, उसे फ्यूचर अस्पताल के बाहर से गिरफ्तार करने का दावा पुलिस ने किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अंकित वर्मा थाना पल्लवपुरम मेरठ, का0 3050 तरुण कुमार थाना पल्लवपुरम मेरठ, का0 1526 मातेन्द्र सिंह थाना पल्लवपुरम मेरठ शामिल रहे।
- कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने कन्या गुरुकुल विश्वविद्यालय में छात्राओं को किया जागरुक
- एचईसी कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
- पार्षद सुमित त्यागी ने जन्मदिन पर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए दो नई गाड़ियों का तोहफा
- नाबालिग के अपहरण का इनामी आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
- शांति और सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार, हुड़दंगियों पर होगी कार्रवाई: आशुतोष राणा



