गंगोत्री के 14 और यमुनोत्री के कपाट 15 नवंबर को होंगे बंद




Listen to this article

नवीन चौहान.
शीतकाल में गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद करने की तिथि तय कर दी गई है। शारदीय नवरात्र के पहले दिन गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने कपाट बंदी की तिथि और शुभ मु​हुर्त निकाला।

गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट पर्व पर दिन में 11.45 बजे बंद किये जाएंगे। यमुनोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर को बंद किये जाएंगे। श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल के मुताबिक शीतकाल में मां गंगा की पूजा छह माह तक मुखबा स्थित गंगा मंदिर में होगी।