गुजरात पहुंच राहुल गांधी आईटी और सोशल मीडिया टीम से मिले








Listen to this article

अहमदाबाद. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन रविवार को कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान उन्होंने पार्टी की सोशल मीडिया और आईटी टीम से मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि हम प्रधानमंत्री के ओहदे की तौहीन नहीं करते, लेकिन मोदी विपक्ष में थे तो ऐसा करते थे। राहुल रविवार को ही वादीनाथ मंदिर जाएंगे और पूजा अर्चना करेंगे। राहुल ने अपने दौरे की शुरुआत शनिवार को गांधीनगर के अक्षरधाम मंदिर से की थी। रविवार को बनासकांठा में राहुल गांधी तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे और शाम को पाटन जाएंगे। उधर, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी यहां चुनावी रैली करेंगे।