भोजपुरी अभिनेत्री आकांशा दुबे की मौत के मामले में आरोपी समर सिंह गिरफ्तार




धर्मेंद्र भट्ट।
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत मामले में आरोपी समर सिंह को वाराणसी पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन स्थित एक सोसायटी में छुपा हुआ था।

पुलिस की माने तो आरोपी समर सिंह गिरफ्तारी से बचने के लिए गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली और उत्तराखंड में ठिकाने बदल-बदल कर रह रहा था। समर सिंह को अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर वाराणसी लाए जाने की तैयारी की जा रही है।

इस मामले में दूसरे आरोपी संजय सिंह की तलाश अभी जारी है। पुलिस का दावा है कि संजय सिंह को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आकांक्षा दुबे की आज तेरहवीं है। पुलिस ने तेरहवीं होने से पहले आरोपी समर​ सिंह को गिरफ्तार किया है। अब इस मामले में घटना के दिन का सच सामने आने की बात कही जा रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *