अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, दो डम्पर किये सीज




योगेश शर्मा.
अवैध खनन के खिलाफ जनपद में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत विकासनगर क्षेत्र में दो डम्पर सीज किये गए। इनमें क्षमता से अधिक खनन सामग्री भरी हुई थी।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत तहसीलदार विकासनगर सोहन सिंह रागंण के नेतृत्व में ढकरानी के आस-पास अवैध खनन परिवहन को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान 2 डम्पर क्षमता से अधिक सामग्री लदे होने पाये जाने पर दोनों वाहनों का माप कराया गया। जिनमें क्षमता से अधिक सामग्री लदी होनी पाये जाने के फलस्वरूप दोनों वाहनों को सीज किया गया।

दोनों वाहनों पर अर्थदण्ड की कार्यवाही गतिमान है। जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने अवगत कराया है कि अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी, जिसके लिए समस्त उप जिलाधिकारियों एवं संबधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है कि वह अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत अवैध खनन, की सूचनाओं/शिकायतों पर छापेमारी अभियान चलाते हुए निरंतर कार्यवाही करें।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *