एक लाख के इनामी राजीव पर पुलिस का चौतरफा शिंकजा,​ अब गिरफ्तारी की तैयारी




नवीन चौहान
हरिद्वार के सबसे संवेदनशील प्रकरण में आरोपी राजीव के सगे भाई गौरव की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने कुर्की वारंट भी कोर्ट से हासिल कर लिया है। पुलिस आरोपी के घर की कुर्की करने से पूर्व मुनादी की तैयारी कर रही है। वही एक लाख के इनामी फरार आरोपी राजीव की गिरफ्तारी की पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। पुलिस ने आरोपी राजीव पर चौतरफा शिंकजा कस दिया है। पुलिस आरोपी राजीव को किसी भी वक्त गिरफ्तार कर सकती है। पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लग चुके है।
हरिद्वार के 11 साल की मासूम बच्ची के रेप मर्डर मिस्ट्री में पुलिस ने मुख्य आरोपी रामतीरथ यादव की गिरफ्तारी के बाद दूसरी गिरफ्तारी गौरव की है। आरोपी गौरव अपने भाई राजीव के फरार होने में मदद कर रहा था। जबकि आरोपी राजीव की गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की 40 टीम जुटी है। कई राज्यों की पुलिस आरोपी राजीव को सरगर्मी से तलाश कर रही है। एसएसपी सैंथिल अबुदई कृष्ण राज एस ने बताया कि आरोपी राजीव को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में लगभग 40 से अधिक पुलिसकर्मियों की टीम अन्य राज्यों के विभिन्न जनपदों में तलाश करने को रवाना की गई है। पुलिस टीमें उसकी तलाश व गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि राजीव के घर की कुर्की करने की तैयारी की जा रही है। कुर्की वारंट कोर्ट से हासिल कर लिया है। पहले मुनादी कराने के बाद कोर्ट कुर्की आदेश को उसके घर पर चस्पा किया जायेगा।

यह भी पढ़िए —  हरिद्वार के बड़े प्रॉपटी डीलर का भांजा निकला मासूम का ​कातिल
बताते चले कि हरिद्वार पुलिस पीड़ित परिजनों को इंसाफ दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। पुलिस पीड़ित परिजनों का मनोबल बढ़ाने से लेकर आरोपियों को कड़ी दिलाने तक का भरोसा दे चुकी है। पीड़ितों के इसी भरोसे को पूरा करने की पुलिस की चुनौती बरकरार है। लेकिन आरोपी राजीव के भाई गौरव की गिरफ्तारी के साथ ही पीड़ित परिजनों का विश्वास पुलिस पर एक बार फिर ये कायम हुआ है।

यह भी पढ़िए — मासूम प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, आरोपी राजीव की मदद कर रहे उसके भाई गौरव को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़िए — मासूम का शव कपड़े की आलमारी में मिला, चेहरे पर थे दरिंदगी के निशान



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *