गंगा की प्रार्थना कर दिल्ली में किसानों के बीच पहुंचे किशोर उपाध्याय, बोले काले कानूनों को वापस कराकर हटेंगे




जोगेंद्र मावी
उत्तराखंड के कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तराखंड वनाधिकार कांग्रेस के प्रणेता किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में भारी संख्या में किसानों और नेताओं ने दिल्ली पहुंचकर किसान आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि जब तक केंद्र सरकार काले कानूनों को वापस नहीं ले लेती किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। दिल्ली जाने से पूर्व किशोर उपाध्याय ने हरकी पैड़ी पर गंगा मां से प्रार्थना की।
दिल्ली में पहुंचने से पहले हरिद्वार में किशोर उपाध्याय ने कहा कि जहां एक और किसान आंदोलन को चलते एक माह बीत गया है, वहीं लोगों का आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है। उपाध्याय ने प्रार्थना सभा में कहा कि मां गंगा हमें आध्यात्मिक व जल सुरक्षा के साथ ही अन्न सुरक्षा भी देती हैं। उन्होंने कहा कि मां गंगा सुख व शान्ति का संदेश लेकर गोमुख से गंगा सागर तक सभी को समान रूप से आशीर्वाद देती हैं। किशोर ने कहा कि मां गंगा की सहायक यमुना अगर दिल्ली को जल न दे, तो क्या दिल्ली बसी रह सकती है? इसलिए मां गंगा से प्रार्थना कर सत्ताधीशों को सदबुद्धि प्रदान करने हेतु प्रार्थना कर दिल्ली के लिये कूच किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस के महानगर पूर्व अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज, प्रदेश सचिव विभाष मिश्रा, आईटी कांग्रेस के महासचिव सुमित तिवारी, नमन अग्रवाल, जगपाल सैनी, अंजू द्विवेदी, रवीश भटीजा, पुष्कर दुर्गापाल, राम पांडेय, सुरेश गौरी, मनोज खुल्बे, प्रीत ग्रोवर, आनंद उपाध्याय, राजेन्द्र चौधरी आदि शामिल हुए।

दिल्ली में किसान आंदोलन को समर्थन देकर धरने पर बैठे किशोर उपाध्याय एवं हरिद्वार के नेता


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *