नवीन चौहान.
प्रयागराज। बाघम्बरी मठ के महंत नरेंद्र गिरि आत्महत्या कांड मामले में शिकायतकर्ता अमर गिरि मंगलवार को कोर्ट में उपस्थित न हुए जिस कारण आज होने वाली सुनवाई टल गई। मामले की सुनवाई जिला जज संतोष राय की कोर्ट में चल रही है।
अमर गिरि के अधिवक्ता की ओर से कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया कि अमर गिरि हिमाचल की यात्रा पर हैं, जिस कारण कोर्ट में नहीं पेश हो सके। प्रार्थना पत्र का अभियोजन की ओर से विरोध किया गया। सीबीआई के विशेष अधिवक्ता के द्वारा कोर्ट को बताया गया कि अमर गिरि पिछली दो नियत तिथि से कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे हैं।
अमर गिरि ही वादी मुकदमा हैं और वादी मुकदमा का पूरा बयान अभी दर्ज नहीं हुआ है। बिना पूरा बयान दर्ज हुई दूसरे गवाह की गवाही आगे नहीं हो सकती। जिस पर कोर्ट ने सुनवाई के लिए 28 जुलाई की तिथि नियत को है।

- युवाओं के सपनों से बनेगा विकसित उत्तराखंड, ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ में 2.67 लाख छात्रों ने भेजे निबंध और सुझाव
- भारत दर्शन से देश की विविधता और विकास को करीब से समझेंगे मेधावी विद्यार्थी
- व्यायाम शिक्षक सुमित चौधरी का स्थानांतरण, छात्रों और शिक्षकों ने दी भावभीनी विदाई
- तीन साल चार माह की सेवा के बाद हेड कांस्टेबल कुशला नन्द को विदाई
- एसएसपी नवनीत सिंह ने किये उपनिरीक्षकों के तबादले







