- राजपूत चेतना मंच और कोटपाल अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में हुआ शुभारंभ
मेरठ।
राजपूत चेतना मंच और कोटपाल अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में एनएच 58 हाइवे पर चौहान मार्केट के सामने निशुल्क चिकित्सा कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। राजपूत मंच के सदस्यों ने शिविर शुभारंभ होने के पश्चात शिवभक्तों को दवा बांटी और उनकी मरहम पट्टी भी की।
राजपूत मंच के सदस्यों ने बताया कि इस कांवड चिकित्सा शिविर के माध्यम से सभी जरूरतमंद शिवभक्तों को निशुल्क दवाई दी जाएंगी। यदि किसी शिवभक्त को मरहम पट्टी की जरूरत है तो वही भी उसे निशुल्क उपलब्ध करायी जाएगी। डॉक्टर आदिप कोटपाल ने बताया कि निशुल्क दवाई के अलावा यदि किसी शिवभक्त को बड़ी चिकित्सा की जरूरत महसूस हुई तो उसे कोटपाल अस्पताल में बेड भी मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा।
डॉक्टर आदिप कोटपाल ने बताया कि लगातार हो रही वर्षा के बावजूद शिव भक्तों को अपनी यात्रा निरंतर सुचारू रखनी पड़ रही है। वर्षा में चलते रहने के कारण उनके पैरों में जख्म हो गए हैं। इन जख्मों की चिकित्सा बेहद जरूरी है। इसीलिए शिवभक्तों की सेवा के लिए यह निशुल्क चिकित्सा शिविर शुरू किया गया है।
शिविर का शुभारंभ होने से पूर्व कोटपाल अस्पताल में उपस्थित राजपूत चेतना मंच के कार्यकर्ताओं और कोटपाल अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर आदिप कोटपाल ने पूजा अर्चना कर भगवान शंकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन चेतना मंच के अध्यक्ष कमल सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक शीलेंद्र चौहान ने की। शिविर की सेवा व्यवस्था में रोहित, कमल सिंह, उदयवीर सिंह, सुधीर चौहान, आनंद सिंह, बाल किशोर, नारायण आदि मौजूद रहे।

- बारिश में भी उमड़ा आस्था का सैलाब: कैंची धाम मेले में 96 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
- प्राकृतिक खेती एवं पर्यावरण-अनुकूल कृषि तकनीकों को अपनाएं किसान: त्रिवेंद्र सिंह रावत
- आईआईआरएफ रैंकिंग 2026 में सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय ने रचा कीर्तिमान
- केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जन कल्याण शिविर का आयोजन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों में बदला भारत का स्वरूप, उत्तराखंड का विकास के नए युग में प्रवेश: सतपाल महाराज




