नवीन चौहान.
कावंड मेला इस समय पूरे चरम पर है। एक ओर जहां पैदल कावंडियों का रेला चल रहा है वहीं दूसरी ओर अब डाक कावंड और बाइक से कांवड लेने आने वाले शिव भक्तों की संख्या भी बढ़ रही है। ऐसे में हरिद्वार पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहकर अपनी डयूटी कर रहा है।

बारिश की परवाह किये बिना पुलिस कर्मी अपनी डयूटी प्वाइंट पर तैनात है। कांवडियों को किसी तरह की असुविधा न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इसी क्रम में एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा लगातार पुलिस टीम के साथ कांवड़ मेला क्षेत्र का पैदल भ्रमण किया जा रहा है और ड्यूटी पर नियुक्त फोर्स का हौसला अफजाई कर रहे हैं।

इस दौरान वह शिव भक्तों से भी बात कर रहे हैं, किसी को किसी तरह की परेशानी तो नहीं हो रही है यह भी पूछ रहे हैं, कांवड शिविरों की व्यवस्थाओं पर भी वह लगातार नजर बनाए हुए हैं। असुविधा फैलाने वालों को चेतावनी भी दी जा रही है। एसएसपी ने डयूटी पर तैनात फोर्स से कहा है कि वह पूरी निष्ठा के साथ अपनी डयूटी कर मेले को सकुशल संपन्न कराएं।
- बारिश में भी उमड़ा आस्था का सैलाब: कैंची धाम मेले में 96 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
- प्राकृतिक खेती एवं पर्यावरण-अनुकूल कृषि तकनीकों को अपनाएं किसान: त्रिवेंद्र सिंह रावत
- आईआईआरएफ रैंकिंग 2026 में सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय ने रचा कीर्तिमान
- केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जन कल्याण शिविर का आयोजन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों में बदला भारत का स्वरूप, उत्तराखंड का विकास के नए युग में प्रवेश: सतपाल महाराज




