आशियाना कालोनी में चल रही असलाह फैक्ट्री का खुलासा, 6 गिरफ्तार




अनुज सिंह (नेक).
मेरठ क्राइम ब्रांच और थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए आशियाना कालोनी में अवैध हथियार बनाने की एक फैक्ट्री पकड़ी। पुलिस ने बड़ी संख्या में बने और अधबने तमंचे बरामद किये। मौके से 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं

अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री का खुलासा करने पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी असलाह फैक्ट्री पकड़ने वाली क्राइम ब्रांच टीम को 25 हजार रूपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री पिछले करीब 10 साल से चल रही ​थी और पुलिस को भनक तक नहीं लगी थी।

लिसाडी गेट पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार को संयुक्त कार्रवाई में आशियाना कॉलोनी में एक घर में चल रही इस अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री को पकड़ा। यह फैक्ट्री राशिद और इरशाद के मकान में चल रही थी।

पुलिस ने राशिद, इरशाद समेत छह लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में इस फैक्ट्री में बने हथियार सप्लाई हुए थे। इस बार चुनावों के लिए हथियार बनाए जा रहे थे।

पुलिस पकड़े गए लोगों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस फैक्ट्री में बने हथियारों को उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, हरियाणा समेत कई राज्यों में भी सप्लाई किया जा रहा था।

पुलिस इस मामले में इस मामले में जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। यहां बने तमंचे किसने खरीदे यह भी पता लगाने में पुलिस जुटी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *