भोला ने अपना फर्ज निभाकर भोलेनाथ को पुकारा




गगन नामदेव
भोला ने अपना फर्ज निभाकर भगवान भोले नाथ को पुकार लगाई। भगवान भोले नाथ ने भी अपने भोले की आवाज को अनसुना नही किया। पीड़ित को जीवनदान दिया। जी हां ये हकीकत भोला शर्मा की है। जो दूसरों को खुशी देने में खुद दर्द लेता है। दिन हो रात दूसरों की मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहता है। मुसीबत में फंसे व्यक्ति की सेवा करने में वह किसी भी वक्त निकल जाता है। जनता की सेवा में जुटे रहने वाले पुलिसकर्मियों के जन्मदिन केक खिलाकर उनको खास बनाता है। भोला शर्मा में यूं तो अनेक खूबियां है। लेकिन दूसरों के दुख दूर करने में जो खुशी उसके चेहरे पर दिखती है। यही उसको दूसरे इंसानों से अलग दिखलाती है। हालांकि समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करते हुए भोला को काफी वक्त हो गया। राजनैतिक पार्टी भाजपा का दामन भी थाम लिया। लेकिन वह आज भी भोला बनकर ही सेवा करने में जुटा रहता है।
रविवार 3 जनवरी 2020 का रात्रि का वक्त था। सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार युवक घायल अवस्था में लहुलूहान पर पड़ा था। सिर और पैरों में काफी चोट लगी थी। किसी ने घायल युवक की फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी। लोगों ने देखी और चुप्पी साध ली। लेकिन भोला शर्मा ने फोटो भेजने वाले से घायल की लोकेशन का पता किया। जानकारी करते ही तत्काल मौके पर पहुंच गया। घायल को जिला चिकित्सालय भर्ती कराया। चिकित्सकों को बुलवाया और प्राथमिक उपचार कराया। भोले ने अपना फर्ज निभाकर भगवान भोले नाथ को जिम्मेदारी सौंप दी। फिलहाल उसकी हालत ठीक है। वक्त रहते उपचार मिला और जिंदगी बच गई। लेकिन इस व्यक्ति का जीवन बचाने के पीछे मानवता परिलक्षित होती है। भोला शर्मा की सेवा को नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। वैसे भोला शर्मा की सबसे बड़ी पहचान पुलिसकर्मियों के जन्मदिन मनाने को लेकर है। किसी भी पुलिसकर्मी के जन्मदिन पर केक लेकर पहुंचकर खुशियां मनाता है। पुलिसकर्मियों को उनके खास होने का एहसास कराता है। परिवार से दूर रहकर डयूटी करने वाले पुलिसकर्मी भी भोला शर्मा की इस सेवा से बेहद खुश नजर आते है। आखिरकार जीवन में दूसरों को खुशियां देना ही मानवता की पहचान है।
युवा भोला शर्मा



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *