भाजपा संगठन में जल्द दिखेगा बड़ा बदलाव, संघ के साथ दिखेगा समन्वय




Listen to this article

न्यूज 127.
भाजपा संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने जाने के बाद कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कई संगठन मंत्रियों के भी राज्य बदले जाएंगे। साथ ही संघ के साथ भी संगठन का समन्वय दिखायी देगा। सूत्रों की मानें तो इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
ऐसी चर्चा चल रही है कि संघ से कई नए संगठन मंत्रियों को भेजे जाने पर दोनों संगठनों के शीर्ष नेताओं के बीच बातचीत चल रही है। दिसंबर के मध्य में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए आरएसएस और भाजपा के बीच सर्वसम्मति बनाने की कोशिश शुरू होगी।
हालांकि आरएसएस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने अभी इस मुद्दे पर बातचीत शुरू नहीं होने की बात कही है। भाजपा का सदस्यता अभियान खत्म होने के बाद राज्यों में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है और आधे से अधिक राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव संपन्न होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।