नवीन चौहान.
सहारनपुर में स्पा सेंटरों को संरक्षण देने के आरोप में एसएसपी ने दो चौकी प्रभारियों को निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने हसनपुर चौकी इंचार्ज सुनील नागर और किशनपुरा चौकी इंचार्ज राहुल देशवाल की स्पा संचालकों से मिलीभगत का खुलासा होने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक के मुताबिक कुछ पुलिसकर्मियों की भूमिका भी संदिग्ध हैं। पता लगा है कि चौकी प्रभारियाें को स्पा सेंटरों में गलत कार्य होने की जानकारी थी। इसके बाद भी इन्होंने कार्रवाई नहीं की। एसएसपी डा. विपिन ताडा के निर्देश पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच बैठा दी गई है।
बतादें एसएसपी के निर्देश पर शहर के 24 स्पा सेंटरों पर पुलिस की तीन टीमों ने छापेमारी की थी। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने 10 युवक और 30 युवतियों को हिरासत में लिया था। युवतियों को पुलिस ने पूछताछ के बाद उनके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया था। ये युवतियां स्पा सेंटर पर नौकरी करती थी।
- सोमवती अमावस्या स्नान पर्व सकुशल संपन्न होने पर प्रशासन ने जताया आभार
- मल मास समाप्त, आज से शुरू होंगे मांगलिक कार्य, गूंजेंगी शहनाई
- पुरुषोत्तम मास समाप्ति के दिन सूर्य ने किया राशि परिवर्तन, इन राशियों पर रहेगा असर
- सोशल मीडिया टेलीग्राम पर केंद्र सरकार ने लगायी अस्थायी रोक
- प्रयागराज में एक ही परिवार के तीन बुजुर्ग सदस्यों की नृशंस हत्या



