बिहार चुनाव: उत्तराखंड पुलिस नक्सली क्षेत्रों में दे रही अमन शांति का पैगाम




नवीन चौहान
उत्तराखंड पुलिस बिहार में चुनाव में अमन शांति का पैगाम देने के लिए ड्यूटी कर रही है। बिहार में उत्तराखंड पुलिस को नक्सली क्षेत्र में तैनात किया गया है। वे अपनी ड्यूटी कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन कर रहे है।
इस समय बिहार में विधानसभा चुनाव चल रहा है। विधानसभा चुनावों के देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस की ड्यूटी लगाई जाती है। बिहार के चुनाव में उत्तराखंड पुलिस की भी ड्यूटी लगाई हुई है। बिहार में उत्तराखंड पुलिसकर्मी गश्त कर अमन शांति रखने का काम कर रहे है। उनकी ड्यूटी नक्सली क्षेत्रों में लगाई गई है। एक दारोगा ने ड्यूटी करते हुए लिखा है कि बिहार में सबकुछ कुशलक्षेम है। उत्तराखंड पुलिस को मित्र पुलिस के नाम से जाना जाता है और वे इसी स्लोगन के आधार पर अपनी ड्यूटी बखूबी निभा रहे है।

हालांकि पुलिस के लिए नक्सली क्षेत्रों में ड्यूटी करना चुनौती है, क्योंकि उत्तराखंड राज्य अमन चैन का राज्य है। बिहार जैसे नक्सल क्षेत्र उत्तराखंड में नहीं है। सभी निवासी अपने रोजी रोटी के ईमानदारी से काम करते हैं। बिहार में उत्तराखंड के पुलिस​कर्मियों की तारिफ भी हो रही है। पुलिस 12 नवंबर तक बिहार में ही ड्यूटी करेगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *