सोनी चौहान
रूद्रपुर में हो रही लगातार बाईक चोरी का खुलासा रूद्रपुर पुलिस ने कर दिया है। रूद्रपुर पुलिस की ने बाईक चोरों की गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की 19 बाइकें बरामद की है।
4 दिसंबर को इन्द्रपाल सिंह पुत्र सोमनाथ सिंह निवासी प्रीत विहार रूद्रपुर ने तहरीर दी थी। तहरीर में बताया कि मेरी मोटर साईकिल स्पलैण्डर प्लस नं0 यूए06 2206 चोरी कर ली गयी है। घटनास्थल के आसपास के सीसी टीवी की फुटेज निकाली गई। और उससे पहले हुई घटना के आरोपियों से पूछताछ की गई। आरोपियों ने बतया कि एक मोटर साईकिल चुराने वाला गिरोह है। जो मोटर साईकिल चुराकर बेचते है।
पुलिस टीम को मुखबीर द्वारा सूचना दी गयी कि 6 दिसंबर को दो वाहन चोर रूद्रपुर में घूम रहे है। जो वाहनों की चोरी करने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाई और रूद्रपुर मेें गस्त पर निकल गई। रूद्रपुर से पुलिस टीम ने अश्विनी दुबे उर्फ गोलू पुत्र मुन्ना दुबे निवासी कालोनी नं0 2 गुलरभोज जनपद उधमसिंह नगर, संजय सिंह उर्फ संजू पुत्र किशन सिंह निवासी कालोनी नं0 2 गुलरभोज जनपद उधमसिंह नगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा छानबीन करने पर आरोपियों के पास से हीरो स्पलेण्डर प्लस बरामद की गयी है। बृजेश तिवारी पुत्र कन्हैया तिवारी उम्र 45 वर्ष निवासी सम्पत्तपुर रूद्रपुर जनपद उधमसिंह नगर के पास से उसके मसकन से 5 मोटर साईकिल बरामद हुई है। दोनों आरोपियों के पास से छः और सात मोटर साईकिलें बरामद की गयी है। पुलिस के अनुसार संजय के खिलाफ बाइक चोरी के 6 मुकदमे दर्ज है। और जबकि अश्विनी दुबे के खिलाफ चार मुकदमे तो बृजेश तिवारी के खिलाफ 4 मुकदमे दर्ज है।