न्यूज 127.
वार्ड नं. 54 में भाजपा पार्षद प्रत्याशी नागेंद्र सिंह राणा और वार्ड नं. 58 राजा गार्डन में पार्षद प्रत्याशी विमला ढौडियाल ने मेयर प्रत्याशी किरण जैसल के साथ जनसंपर्क किया। इस दौरान स्थानीय निवासियों के साथ संवाद भी किया। इस दौरान उन्होंने अपना समर्थन और स्नेहमयी आशीर्वाद प्रदान करने के लिए सभी का आभार प्रकट किया।
इस दौरान उपस्थित लोगों का जोश देख कर कहा कि यह स्पष्ट है कि इस बार नगर निगम चुनाव में हरिद्वार की देवतुल्य जनता ने कमल खिलाकर भाजपा को विजयी बनाने का संकल्प लिया है। मेयर प्रत्याशी ने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला तो वह निगम क्षेत्र को सर्वश्रेष्ठ निगम में शामिल कराने की दिशा में काम करेंगी। हमारे बोर्ड के पार्षद अपने वार्ड़ों को आदर्श वार्ड बनाने का काम करेंगे।
भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र सिंह राणा ने मेयर प्रत्याशी के साथ किया जनसंपर्क


