सैद्धांतिक, सांस्कृतिक, राष्ट्रवाद एवं अंतोदय के आधार पर चलने वाली है भाजपाः चौहान




नवीन चौहान
राष्ट्र सेवा ही हमारा लक्ष्य आज के तहत रानीपुर विधानसभा के बहादराबाद मंडल के बहादराबाद शक्ति केंद्र पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा शक्ति केंद्र के पदाधिकारियों को संगठन की रीति नीति एवं आगामी चुनावों के दृष्टिगत प्रशिक्षित करने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का प्रारंभ वंदे मातरम से हुआ। जिसके बाद मुख्य वक्ता का पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
मुख्य वक्ता के रूप में जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा ने कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र सेवा ही हमारा प्रथम लक्ष्य है। प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है कि समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ दिलवाने में मदद करें हम सबको मिलकर समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की चिंता करनी है। भाजपा केवल एक राजनैतिक पार्टी नहीं है बल्कि एक विचारधारा पर आधारित कार्यकर्ताओं का संगठन है। केवल सत्ता में आना हमारा लक्ष्य नहीं है। हमारा लक्ष्य सत्ता के सहारे समाज को वैभवशाली और समरस बनाना है। जनसंघ से लेकर भाजपा की यात्रा यूं ही नहीं पहुंची है बल्कि करोड़ों कार्यकर्ताओं के परिश्रम, त्याग एवं बलिदान के कारण आज ऐसा संभव हुआ है। अपने जीवन का एक-एक पल पार्टी के लिए लगाने वाले कार्यकर्ताओं, पार्टी के सिद्धांत, पार्टी की कार्य पद्धति के कारण आज हम देश की जनता का विश्वास जीतने में सफल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डाॅ जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि सैद्धांतिक आधार, सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रवाद एवं अंतोदय के आधार पर चलने वाला संगठन है। उन्होंने बताया कि हमारे विकास का मॉडल सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास है। इसके बाद उन्होंने बूथ कार्यकर्ताओं को बूथ पर होने वाले कार्यों के संबंध में संवाद स्थापित कर बूथ पर कर्णीय कार्य को जानकारी दी। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि महीने के अंतिम रविवार को होने वाले प्रधानमंत्री की मन की बात सुनने हेतु प्रमुख बनाने, बूथ स्तर पर महिला टोली सक्रिय करने की सूची बनाने, बूथ पर रहने वाले प्रतिष्ठित व्यक्तियों से निरंतर संपर्क में रहने के लिए कहा। प्रत्येक बूथ पर व्हाट्सएप ग्रुप तैयार करना जिससे कि योजनाओं की जानकारी बूथ स्तर तक जा सके। मुख्य रूप से जोर देते हुए बूथ स्तर पर राज्य एवं केंद्र सरकार के द्वारा योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर व सूची बनाकर लाभार्थियों की छोटी-छोटी वीडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित करने को कहा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से अयोध्या में हो रही भव्य राम मंदिर निर्माण हेतु धन राशि के रूप में अपना योगदान करने के लिए आग्रह किया। कार्यशाला के अंत में सीतापुर फाटक पर ट्रेन हादसे में जान गवाने वाली दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर शक्ति केंद्र संयोजक प्रदीप चौहान, संजय चौहान, अभिषेक कुमार, विपिन शर्मा, वीरेंद्र बोरी, नरेश वर्मा, अनिल चौहान, नीरज प्रधान आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बहादराबाद में राम मंदिर निधि समर्पण अभियान अभियान का हरिद्वार के जिला कार्यालय का उद्घाटन के लिए हवन करते हुए संत और भाजपा नेता

हर घर तक जाएंगी राम मंदिर निर्माण में लगी टोलिया
बहादराबाद। राम मंदिर निधि समर्पण अभियान अभियान का हरिद्वार के जिला कार्यालय का उद्घाटन मां सरस्वती सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में उद्घाटन वैदिक परंपराओं द्वारा यज्ञ कर किया गया। राम मंदिर निर्माण में लगे हुए सभी कार्यकर्ताओं को निधि समर्पण अभियान के लिए प्रोत्साहित किया गया और आह्वान किया गया कि हर घर तक समर्पण अभियान में लगी टोलियां पहुंचे और निधि संग्रहण में हर हिंदू परिवार की आहुति डले। डोलियों के माध्यम से समाज में 15 जनवरी से 5 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान में पूरे जिले से कार्यकर्ता भागीदारी करेंगे और हरिद्वार जिले के सभी परिवारों तक राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण करेंगे। योजना के अनुसार पूरे जिले में जिला समिति जिला समिति के बाद खंड और नगर में समिति एवं ग्राम समिति निर्माण की गई। समितियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। राम मंदिर निधि समर्पण अभियान से प्रेरित होकर जिला सेवा प्रमुख वीर प्रताप की दोनों पुत्रियों ने अपनी अब तक की संग्रह की गई राशि को राम मंदिर निर्माण में देने का संकल्प किया। दोनों पुत्रियों ने अपनी गुल्लक राम मंदिर निर्माण किस समिति के जिले के संरक्षक ललितानंद महाराज को भेंट की।। हवन में यजमान के रूप में जिले के अभियान प्रमुख भूपेंद्र एवं उनकी पत्नी तथा साथ में भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष तेलुराम प्रधान एवं उनकी पत्नी सुनीता देवी उपस्थित रही। जिला कार्यालय के उद्घाटन में समर्पण अभियान की पूरी जिला समिति उपस्थित रही।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *