भाजपा की महिला पार्षद और महिलाओं के बीच विवाद, जानिए पूरी खबर




नवीन चौहान,

हरिद्वार। भाजपा महिला पार्षद का एक धार्मिक कार्यक्रम की यात्रा निकाले जाने के दौरान कुछ महिलाओं से विवाद हो गया। महिला पार्षद और महिलाओं के बीच गाली गलौच और अभद्रता हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाद शांत करा दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली ज्वालापुर में तहरीर दी गई है। हालांकि पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि रविवार को डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शोभा यात्रा निकाली जा रही थी। यात्रा जब मौहल्ला कड़च्छ में पहुंची तो वहां की पार्षद लक्ष्मी का शोभा यात्रा में शामिल महिलाओं से विवाद हो गया। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच कर रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *