हरिद्वार
नगर निकाय के वार्ड 58 से भाजपा प्रत्याशी विमला ढौंडियाल ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। सुबह सबेरे से ही घर-घर जाकर जनसंपर्क करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही है। उन्होंने राजा गार्डन व आसपास की तमाम कॉलोनियों में पहुंचकर जनता से आशीर्वाद लिया। विमला ढौंडियाल ने कहा कि भाजपा अपने विकास के काम के आधार पर वोट मांग रही है। जनता का स्नेह लगातार उनको मिल रहा है। जनता के प्यार की बदौलत वह जीत दर्ज करेगी।
वार्ड 58 से भाजपा की विमला ढौंडियाल ने घर-घर जाकर मांगे वोट


