अनुज सिंह.
दिल्ली-देहरादून हाइवे पर मोदीपुरम में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब एक कार चालक ने अचानक ब्रेक मारे तो पीछे आ रहे सामान से भरे ट्रेलर को भी ब्रेक लेने पड़े जिससे ट्रेलर में भरा सामान केबिन और सड़क पर पलट गया। इस हादसे में ट्रेलर का चालक केबिन में ही फंस गया किसी तरह उसे केबिन से बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया गया।

जानकारी के अनुसार मोदीपुरम में चौहान मार्केट के सामने फ्लाईओवर है, बराबर से सर्विस रोड है। यहां एक कार चालक ने फ्लाई ओवर पर चढ़ते ही ब्रेक लगा दिये जिससे पीछे आ रहे ट्रेलर के चालक को भी कार में टक्कर लगने से बचाने के लिए ब्रेक लेने पड़े। अचानक तेजी से लिए गए ब्रेक की वजह से ट्रेलर में भरी लोहे की प्लेट खिसक कर केबिन के ऊपर जा गिरे, जिसे केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसके अंदर ही फंस गया।

ट्रेलर में भरी कुछ लोहे की प्लेटें सर्विस रोड की ओर गिर गई। गनीमत रही कि उस समय सर्विस रोड पर कोई नहीं था, वरना आए दिन जिस तरह से सर्विस रोड पर भीड़ रहती है यदि उस समय यह हादसा होता तो जान माल का नुकसान हो सकता था। इस घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। सूचना पर थाना पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया और मौके पर लगे जाम को खुलवाने का प्रयास किया।
- हरिद्वार महिला अस्पताल में सुपरवाइजर पर महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ का आरोप
- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिए सरकारी विभागों के लंबित बिजली बिलों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश
- काशीपुर में फर्जी कॉल सेंटर और डिजिटल एक्सचेंज का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
- प्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे तीन नीले ड्रम, चार हिरासत में
- सुप्रीम कोर्ट के न्यायिक आयोग के अध्यक्ष जस्टिस सुधांशु धूलिया पहुंचे मेरठ, अवैध निर्माण व उल्देपुर कॉलोनी मामले की करेंगे जांच


