कांग्रेस ने 60 सालों में नहीं दिया डॉ आंबेडकर को सम्मान, भाजपा ने भारत रत्न देकर किया गौरवांतित




नवीन चौहान
भाजपा जिला कार्यालय हरिद्वार पर अनुसूचित मोर्चे की ओर से संविधान दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी करते हुए संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ भीम राव आंबेडकर के बलिदान को स्मरण किया।
बृहस्पतिवार को भाजपा के जिला कार्यालय जगजीतपुर पर डॉ भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए गोष्ठी का शुभारंभ किया। भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान ने डॉ आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संविधान के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाते हुए एक ऐसे संविधान की रचना की जिसके आधार पर क्षमता और सद्भाव के साथ सभी वर्गों के हितों की रक्षा हो। सभी को समान रुप से मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति हो। सभी मिलकर के देश के संविधान में निहित कानूनों का पालन करते हुए देश की एकता सुरक्षा एवं अखंडता को सर्वोपरि रखें। सभी वंचितों दलितों के हित सुरक्षित रहे। ऐसी सोच के साथ 2018 दिन की कड़ी मेहनत के बाद 26 नवंबर 1949 को तैयार संविधान को देश को समर्पित किया। आजादी के लगभग 60 वर्षों तक जो सम्मान बाबा साहब को मिलना चाहिए था, उस समय की कांग्रेस सरकार ने वह सम्मान नहीं दिया। भारत रतन अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में जब भाजपा गठबंधन की सरकार बनी तब अटल जी ने बाबा साहब के तैलीय चित्र को संसद में लगवाया। साथ ही बाबा साहेब को भारत रत्न से अलंकृत किया। वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने जिस तरह से शोषित वंचित दलित वर्ग के लिए काम किया वह बाबा साहेब के कारण ही है।
अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष तेलूराम वाल्मीकि ने कहा कि संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य नागरिकों को संविधान के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर द्वारा समाज वह देश के हित में किए गए योगदान को याद करते हुए यह सुनिश्चित करना है कि देश के उच्चतम शिखर पर बिना किसी भेदभाव के समाज के निम्नतम गरीब से गरीब वर्ग वह व्यक्ति की पहुंच हो सके। भाजपा सरकार ने अपने शासनकाल में यह सुनिश्चित किया कि दलितों और वंचितों को उनके अधिकार संविधान के अनुसार प्राप्त हो सके। कांग्रेस सरकार केवल बातों की सरकार साबित हुई उसने झूठे आश्वासनों के अलावा धरातल पर दलितों के उत्थान एवं कल्याण एवं सम्मान के लिए कोई भी ठोस पहल नहीं की। इसका जीवंत उदाहरण आजादी के 60 वर्षों तक भी संविधान निर्माता बाबा साहब को भारत रत्न ना देना है। वास्तव में भाजपा ही दलितों वंचितों और गरीबों की सच्ची हितैषी सरकार है। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी, जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोहित वर्मा, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, पार्षद मनोज प्रालिया, प्रिंस लोहाट, राम सिंह वाल्मीकि, संजय कुमार, जोगिंदर कुमार, सचिन तेश्वर, विपिन शर्मा, निपेंद्र चौधरी आदि ने विचार रखे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *