मुख्यमंत्री ने हरिद्वार को 550 करोड़ की 107 विकास योजनाओं की दी सौगात




Listen to this article

न्यूज 127.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में भव्य कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताया और जनता को भरोसा दिया कि हम प्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदेश बनाकर रहेंगे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद हरिद्वार की रू0 550 करोड़ (पांच सौ पचास करोड रूपये) लागत की 107 विकास योजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया। जिसमें रू0 281 करोड़ (दो सौ इक्यासी करोड रूपये) से 100 योजनाओं का लोकार्पण एवं रू0 269 करोड़ (दो सौ उन्हत्तर करोड रूपये) की धनराशि से 07 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर मुख्यमंत्री को सुना। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, हरिद्वार नगर विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, विधायक प्रदीप बत्रा, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, कल्पना सैनी, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, मेयर किरन जैसल, नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा आ​दि मुख्य रूप से मोजूद रहे।